Friday, December 5, 2014

ममता के जीवन से प्रेरित है मेरी फिल्म, Biopic नहीं: जयेश

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी की जानेमाने फिल्मकार जयेश सेठ बहुत ही जल्द नब्बे के दशक की हॉट अदाकार ममला कुलकर्णी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन इस खबरों का जयेश ने खंडन कर दिया है. जयेश का कहना है कि वह जो फिल्म बनाने जा रहे हैं वह ममता के जीवन से प्रेरित होगी लेकिन उनपर आधारित नहीं होगी. जयेश ने कहा, 'मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं कि मेरी आगामी फिल्म ममता की जिंदगी से प्रेरित है लेकिन यह उनके जीवन की हूबहू कॉपी नहीं है.'
फिल्म ‘रोल साउंड कैमरा एक्शन’ से निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे जयेश ने कहा मैंने अपनी कहानी लगभग पूरी कर ली है और मैंने ममता से संबंधित खबरें सामने आने से पहले ही इस फिलम की कहानी लिखनी शुरू कर दी थी. जयेश ने कहा उनकी भूमिका के लिए मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम सनी लियोन का आया लेकिन फिलहाल इस फिल्म के लिए मैंने उनसे बातचीत नहीं की है.
गौरतलब है कि पिछले महीने ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को केन्या में हिरासत में ले लिया गया था उनपर मादक पदार्थो की तस्करी करने का आरोप है.

No comments:

Post a Comment