Monday, December 15, 2014

Miss World 2014: रोलिन स्ट्रॉस ने जीता खिताब

मिस वर्ल्ड 2014 का खिताब दक्षिण अफ्रीका की रोलिन स्ट्रॉस ने अपने नाम कर लिया है. मिस वर्ल्ड का यह समारोह लंदन के एक्सेल में आयोजित किया गया था. रोलिन स्ट्रॉस को मिस वर्ल्ड 2014 का यह ताज पिछले साल की विजेता मेगन यंग ने पहनाया. इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की कुल 121 सुंदरियों ने भाग लिया और मिस वर्ल्ड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब किसी दक्षिण अफ्रीका की सुंदरी को यह खिताब मिला है. मिस वर्ल्ड 2014 की फर्स्ट रनर-अप हंगरी की एडिना कलजार जबकि सेकंड रनर-अप अमेरिका की एलिजाबेथ सैफरिट रहीं.
इस प्रतियोगिता में भारत की कोयल राणा अंतिम 5 में अपना जगह नहीं बना सकीं. हालांकि अंतिम 11 में पहुंचने में वह सफल रहीं. जयपुर में जन्मी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी कोयल राणा ने ‘बेस्ट डिज़ाइनर’ का खिताब जीता और इसके साथ ही उनको केन्या, इंडोनेशिया, ब्राजील और गुयाना की प्रतियोगियों के साथ संयुक्त रूप से ‘ब्यूटी विद अ परपज’ अवार्ड भी मिला.

No comments:

Post a Comment