फिल्म ‘रांझणा’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाले दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष बहुत ही जल्द बड़े पर्दे पर जानीमानी ब्रिटिश अभिनेत्री-मॉडल एमी जैक्सन के साथ काम करते हुए दिखाई देंगे. तमिल फिल्मों के निर्देशक वेलराज एक फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने धनुष के अपोजिट एमी को साइन किया है. फिलहाल इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है.
हाल ही वेलराज और धनुष ने साथ में सुपरहिट फिल्म ‘वेला इल्ला पाथरी’ में काम किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया था. अपनी आगामी फिल्म को लेकर धनुष ने ट्वीटर पर लिखा वीआईपी टीम दोबारा लौट रही है. फरवरी में शूटिंग होनी है. इसमें एमी जैक्सन प्रमुख महिला किरदार निभाएंगी. नाम की घोषणा जल्द की जाएगी.

No comments:
Post a Comment