Saturday, December 6, 2014

Ohh.. तो आलिया-सिद्धार्थ कर रहे हैं एक दूसरे को डेट!

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि नवोदित अभिनेत्री और जानेमाने फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इससे पहले आलिया का नाम उनके को-स्टार रह चुके अभिनेता वरुण धवन के साथ जोड़ा गया था जिसपर दोनों ने ही कहा था कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और दोस्ती के रिश्ते के अलावा हमारे बीच कुछ भी नहीं है. 
खबरों के अनुसार एक दूसरे के साथ रिलेशन में होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि आलिया अपने आगामी फिल्म 'शानदार' की शूटिंग शाहिद कपूर के साथ लंदन में कर रही हैं. इस दौरान सिद्धार्थ आलिया से फोन के जरिए टच में हैं और दोनो घंटों तक चैटिंग भी करते रहते हैं.
आपको बता दें कि आलिया, वरुण और सिद्धार्थ ने एक फिल्म 2012 पर प्रदर्शित हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से बॉलिवुड में कदम रखा था. इस फिल्म के बाद आलिया वरुण के साथ फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में नजर आईं लेकिन सिद्धार्थ के साथ वह किसी फिल्म में नहीं दिखाई दीं. हालांकि फिल्म 'एक विलेन' की सक्सेस पार्टी के बाद करण जौहर ने आलिया और सिद्धार्थ की एक फोटो भी ट्वीट की थी जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि करण इन दोनों को लेकर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment