Friday, December 5, 2014

6-8 Pack Abs का समर्थन नहीं करते अक्षय कुमार

बॉलीवुड 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार खुद को तंदुरूस्त रखना ज्यादा पसंद करते हैं और वह बिलकुल भी 6 या 8 पैक ऐब्स बनाने का समर्थन नहीं करते. अक्षय कुमार का कहना है कि वह शरीर को प्राकृतिक तरीके से हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने में यकीन रखते हैं. आपको बता दें कि फिल्म जगत में कदम रखने से पहले अक्षय मार्शल आट्र्स के ट्रेनर रहें हैं औक उन्होंने मार्शल आट्र्स में ब्लेक बेल्ट डिग्री भी हासिल कर रखी है. वहीं इन दिनों शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे कई अभिनेताओं में 6 या 8 पैक ऐब्स बनाने की होड़ लगी हुई है.
ऐब्स बनाने के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा ऐब्स टहलते-टहलते नहीं बन जाते क्योंकि इन्हें बनाने में बहुत वक्त और मेहनत लगती है. अक्षय ने कहा मैं इन 6-पैक या 8-पैक का समर्थन नहीं करता क्योंकि मैं शरीर को प्राकृतिक तरीके से हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने में यकीन करता हूं और व्यक्ति को अपनी सेहत और भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए. अक्षय ने यह भी कहा बहुत से लोग ऐसे उत्पादों पर निर्भर हैं जो कि जो उनके शरीर को कुछ दिनों के लिए अच्छा महसूस कराते हैं लेकिन बाद में इनके परिणाम बहुत ही घातक होते हैं. 

No comments:

Post a Comment