बुधवार से शुरू हुए दुबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव (डीआईएफएफ) में मशहूर गायिका आशा भोसले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आशा भोसले को यह सम्मान हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है. आपको बता दें कि आशा ने 850 से ज्यादा फिल्मों में 12,000 से भी अधिक गाने गाए हैं. आशा के अलावा मिस्र के अभिनेता नूर अल शरीफ को भी डीआईएफएफ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया.
आशा लोकगीत, भारतीय शास्त्रीय गीत और पॉप से लेकर गजल तक हर स्टाइल में गाने गा चुकी हैं. पुरस्कार समारोह में आशा क्रीम रंग की साड़ी और मोतियों का हार पहने हुई नजर आईं. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आशा ने दर्शकों के लिए अपने कुछ गीत भी गुनगुनाए.
इस सम्मान के बारे में आशा ने ट्विटर पर लिखा मुझे शेख मंसूर बिन मोहम्मद अल मख्तूम के हाथों डीआईएफएफ पुरस्कार मिला है.


No comments:
Post a Comment