हिन्दी फिल्म जगत में अपने गंभीर किरदार के लिए मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी अब एक ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं जो कि उन्होंने कभी नहीं किया. 'सत्या', 'शूल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों से अलग पहचान बनानेवाले मनोज अपनी आगामी फिल्म में एक सम्लैंगिक प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे.
इस फिल्म को हंसल मेहता बनाने जा रहे हैं और यह फिल्म अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक निलंबित प्रोफेसर की जिंदगी से प्रेरित है जिसे रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले रिक्शा चालक के साथ सेक्स करते हुए कैमरे में कैद किया गया था.
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने बताया कि हंसल मेहता की इस फिल्म में उनका किरदार 60 साल के समलैंगिक प्रोफेसर का है. फिलहाल इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है. मनोज ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू होनेवाली है जिसकी तैयारियां चल रही हैं.

No comments:
Post a Comment