Friday, December 5, 2014

एक्शन फिल्म का नाम ‘बेबी’ सुन अक्षय भी हुए थे हैरान

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बेबी' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म के टाइटल के लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्यूरिओसिटी बनी हुई है क्योंकि यह एक एक्शन फिल्म है और इसका नाम ‘बेबी’ रखा गया है. इस फिल्म के नाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और वहीं फैंस की तरह खुद अक्षय भी शुरुआत में फिल्म के टाइटल के बारे में काफी सोचकर हैरान थे कि एक्शन से पैक इस फिल्म का नाम 'बेबी' क्यों है?
अक्षय ने कहा जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी थी तो सब कुछ काफी अच्छा लगा लेकिन फिल्म के नाम को लेकर मैं काफी असमंजस में पड़ गया और फिर जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे मुझे 'बेबी' टाइटल का मतलब समझ आने लगा. आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय अंडर कवर ऑफिसर बने हैं और इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.
इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय और अक्षय कुमार इससे पहले फिल्म 'स्पेशल-26' में साथ काम कर चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में अक्षय के अलावा राण दाग्गुबत्ति, अनुपम खेर, डैनी और तापसी पन्नी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment