Tuesday, December 9, 2014

11 साल साथ रहने के बाद पति से तलाक लेंगी पूजा भट्ट

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट अपने पति मनीष मखीजा से तलाक लेने जा रही हैं. 11 साल की लंबी शादी को तोड़ने की जानकारी पूजा भट्ट ने ट्विटर के माध्यम से दी. पूजा ने ट्विटर पर लिखा कि मैं आपलोगों को ये बताना चाहती हूं कि मैं और मेरे पति मुन्ना ने 11 साल साथ रहने के बाद शादी के इस रिश्ते को खत्म कर दिया है.
आपको बता दें कि पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से साल 2003 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘पाप’ के सेट पर हुई थी और कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने गोवा में शादी कर ली थी.
आपके बता दें कि मनीष को लोग वी चैनल पर आनवाले शो ‘उधम सिंह’ के नाम से ज्यादा जानते हैं. उनका यह शो काफी चर्चित रहा था. फिलहाल मनीष पूजा की अगली फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं इसलिए अभी दोनों कुछ दिन तक साथ में काम करेंगे.

No comments:

Post a Comment