Saturday, December 6, 2014

संजय दत्त की Biopic बनाएंगे राजकुमार हिरानी, रणबीर निभाएंगे संजय का Role

जानेमान फिल्मकार-निर्देशक राजकुमार हिरानी मशहूर अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं और इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका अभिनेता रणबीर कपूर निभाएंगे. हिरानी ने इस फिल्म की कहानी पर काम करना और स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि संजय की जिंदगी इतना कुछ कहती है कि उस पर फिल्म बनाई जा सकती है.
संजय दत्त के बारे में बात करते हुए हिरानी ने कहा कि संजय के साथ काम करने के बाद मुझे लगता था कि मैं संजू को बहुत अच्छे से जानता हूं लेकिन ऐसा कतई भी नहीं था क्योंकि पिछली बार जब संजय पैरोल पर जेल से बाहर आए थे तो उनसे मुलाकात के समय उन्होंने अपने बारे में इतना कुछ बताया कि मुझे एहसास हुआ कि मैं संजू के बारे में 10 फीसदी भी नहीं जानता. संजू के बारे में जानने के बाद मुझे ख्याल आया कि क्यों न उनकी जिंदगी को पर्दे पर उतारा जाए. हिरानी ने कहा कि संजय की जिंदगी के ऐसे कई सारे पहलू हैं जिन्हें फिल्म की शक्ल दिया जाना आवश्यक हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में ड्रग्स, अंडरवर्ल्ड से जुड़ने के आरोप, उनके निजी रिश्ते जैसी कई चीजे जुड़ी हुई हैं.
संजय दत्त के ऊपर बननेवाली इस फिल्म के बारे में बताते हुए हिरानी ने बताया कि संजय की जिंदगी की कहानी काफी दिलचस्प है और सबसे खास बात यह है कि संजय की भूमिका रणबीर कपूर निभाएंगे. हिरानी के अनुसार रणबीर के साथ अभी कागजी एग्रीमेंट नहीं हुआ है लेकिन रणबीर ने उनका किरदार निभाने के लिए हां कह दिया है और वह उनके रोल को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं. वहीं संजय भी अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए हिरानी को मंजूरी दे दी है.
गौरतलब है कि संजय दत्त को गैरकानूनी रुप से हथियार रखने के जुर्म में 5 साल की जेल हुई है और वह पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं. 

No comments:

Post a Comment