फिल्म ‘अलोन’ का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है. इस फिल्म में बंगाली बाला बिपाशा और अभिनेता करन सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 'क्रीचर' और ‘राज-3’ जैसी हॉरर फिल्में कर चुकीं बिपाशा एक बार फिर से भूतिया फिल्म में अभिनय कर रही हैं. इस फिल्म के फर्स्ट लुक में बिपाशा के दो रूप दिखाई दे रहें हैं जिसमें से एक में वह बहुत डरावनी लग रही है और दूसरे में बहुत ही हॉट नजर आ रही हैं.
इस फिल्म का निर्देशन कर रहे भूषण पटेल एक बार फिर हॉरर और सेक्स का मिश्रण लेकर आए हैं. इससे पहले भूषण सनी लियोन के साथ 'रागिनी एमएमएस-2' बना चुके हैं. एक के बाद एक असफल फिल्म देनेवाली बिपाशा का करियर इस समय ठीक नहीं चल रहा है और उनकी पर्सनल लाइफ में भी काभी उतार-चढाव की खबरें मिल रहीं हैं. अब ऐसे में बिपाशा को फिल्म 'अलोन' से काफी उम्मीदें हैं.

No comments:
Post a Comment