Saturday, December 13, 2014

होमी के साथ फिर काम करेंगी दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ के बाद बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक होमी अदजानियां फिर से एक बार दीपिका को लेकर फिल्‍म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. ‘फाइंडिंग फैनी’ से पहले होमी और दीपिका फिल्म ‘कॉकटेल’ में साथ काम कर चुके हैं. वहीं यह भी बात सामने आई है कि होमी और दीपिका के बीच की टयूनिंग काफी अच्छी है इसलिए होमी एक बार फिर अपनी फिल्म में दीपिका को ले रहे हैं.
आपको बता दें कि होमी ने दीपिका से महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी अगली शॉर्ट फिल्‍म के लिए संपर्क किया है. दीपिका को भी होमी का यह आइडिया बेहद ही पसंद आया है और दीपिका को खुशी इस बात की भी है कि होमी की पहली पसंद वह हैं. फिलहाल इस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पर काम जारी है.
इन दिनों दीपिका अपनी आगमी फिल्‍म 'पीकू' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्‍म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्‍चन और इरफान खान मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्‍म बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है. शूजीत सिरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 30 अप्रैल को रिलीज होगी.

No comments:

Post a Comment