Saturday, December 6, 2014

बाढ पीड़ितों के लिए अपने कपड़े नीलाम करेंगे रणबीर-अनुष्का

वैसे तो कई बॉलीवुड हस्तियां कश्मीर और असम बाढ पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आ चुके हैं और अब इनमें दो सितारों का नाम और जुड़ गया हैं. हम बात कर रहे हैं अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जो कि असम और कश्‍मीर के बाढ पीड़ितों की मदद करने के लिए अपने कपड़े नीलाम करने जा रहे हैं. इससे जो भी फायदा होगा वह सब बाढ पीड़ितों के पुनर्विवास के लिए पहुंचाया जाएगा.
इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान देने के लिए रणबीर और अनुष्का ने इबे इंडिया और इवेंट एंड एंटेरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (इइएमए) से हाथ मिलाया है. इस नीलामी में रणबीर के रॉकस्‍टार फिल्‍म में पहने गए कश्‍मीरी फेरन की बोली लगायी जाएगी. वहीं फिल्म 'जब तक है जान' में अनुष्‍का के द्वारा पहने गए लैदर जैकेट की नीलामी की जाएगी और यह नीलामी 13 दिसंबर को होगी.
इस बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा 'इबे इंडिया और इइएमए की धमार्थ नीलामी के जरिए कश्‍मीर और असम के बाढ पीडितों की मदद करके मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और मैं सभी लोगों से इस काम में भाग लेने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए गुजारिश करता हूं. वहीं अनुष्‍का ने भी असम और कश्‍मीर के पुनर्विकास के लिए लोगों को इस काम में हिस्सा लेने की अपील की है. 

No comments:

Post a Comment