Tuesday, December 2, 2014

Famous Singer कुमार सानू BPJ में शामिल

हिन्दी और बांग्ला फिल्म जगत के जानेमाने गायक कुमार सानू आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कुमार सानू को पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल कर लिया गया. गायिकी के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब कुमार सानू ने राजनीति में भी परचम लहराने का विचार बना लिया है. कुमार सानू को इससे पहले शायद ही कभी राजनीतिक दलों या राजनीतिक हस्तियों के बीच देखा गया होगा.
गौरतलब है कि इससे पहले भी बीजेपी में कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी सफल पारियां खेली हैं और अब इस लिस्ट में कुमार सानू का नाम भी जुड़ चुका है. कुमार सानू को पार्श्व गायक के रूप में 5 बार बेहतरीन पार्श्व गायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है और इसके अलावा साल 2009 में उन्हें भारत सरकार की सरकार की तरफ से पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
गायकी की दुनिया में कुमार सानू का डंका बजता है अब यह देखना दिलचश्प होगा कि क्या सानू भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बाबुल सुप्रियो की तरह राजनीतिक पारी में भी अपना डंका बजाते हैं या फिर नहीं. 

No comments:

Post a Comment