Thursday, December 11, 2014

Yahoo का Flickr से Tie-up, तस्वीरें बनेंगी और भी खूबसूरत

याहू कंपनी द्वारा इंटरनेशनल मार्केट में ‘फ्लिकर वॉल आर्ट’ को लॉन्च कर दिया गया है. आपको बता दें कि फ्लिकर से आप दुनिया की बेहरीन तस्वीरों को अपनी स्क्रीन पर सजा सकते हैं जिसके लिए फ्लिकर की 50 मिलियन तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा सकता है. फ्लिकर की तस्वीरों को आप अपने कमरों और दफ्तरों में सजा सकते हैं. याहू कंपनी ने इसी साल अक्टूबर में ही इसकी घोषणा कर दी थी कि फ्लिकर के जरिए तस्वीरों को म्यूजियम क्वालिटी में प्रिंट किया जा सकता है और अब उपभोक्ता फोटो कलेक्शन के लिए ऑर्डर भी कर सकते हैं.
यह पहली बार होगा जब लाइसेंस धारी कलाकारों से फ्लिकर यूजर डायरेक्ट तस्वीरों को खरीद पाएंगे और कलाकार अपनी तस्वीरों को आसानी से बेच सकेंगे. इसके लिए फ्लिकर टीम ने बेहतरीन तस्वीरों के समूह को चुना है.
कई कैटेगरी में तस्वीरें जारी की गई हैं जिनमें एब्स्ट्रैक्ट, लैंडस्केप, यात्रा, जीव-जंतु शामिल हैं. इसके अलावा आकाशीय तस्वीर और सैटेलाइट तस्वीरें भी ऑर्डर की जा सकेंगी. इन तस्वीरों की कीमत इनके साइज के आधार पर तय की जाएंगी.
जानिए क्या है फ्लिकर ?
फ्लिकर याहू की एक सेवा है जो कि आपको ऑनलाइन तस्वीरें संग्रहित करने की सुविधा देती है. यहां आप मुफ्त में तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और कुछ कीमत चुका कर अतिरिक्त जगह भी ले सकते हैं. इस साइट पर 3 इन 1 फ्लिकर यूटीलिटी उपलब्ध है यानी कि यहां 3 ऐसी सेवाएं दी गई हैं जो कि आपके फ्लिकर अकाउंट को और भी प्रभावी बनाती हैं. पहली सेवा है ‘बल्कर’ इस सेवा की मदद से आप अपने फ्लिकर अकाउंट में संग्रहित सभी तस्वीरें एक साथ डाउनलोड कर पाएंगे. इसकी दूसरी सेवा है ‘फ्रेमर’ इस सेवा की मदद से आप अपनी फ्लिकर तस्वीरों के चारो ओर फ्रेमिंग कर पाएंगे और तीसरी सेवा है ‘ऑर्काइवर’ इस सेवा की मदद से आप जान पाएंगे कि क्या कभी आपकी कोई तस्वीर फ्लिकर के मुखपृष्ठ पर आई थी? 

No comments:

Post a Comment