राजधानी दिल्ली में एक कार ड्राइवर ने दिल्ली पुलिस के 3 कॉन्सटेबल को कुचल दिया जिसमें 2 की मौत हो गई और तीसरे की हालत गम्भीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी हेमंत के रुप में हुई है.
पुलिस ने कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया था. दक्षिण दिल्ली के कालिंदी कुंज में कार तब जाकर रूकी जब वह सहायक उप पुलिस निरीक्षक नागेंद्र और कांस्टेबल प्रहलाद को कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गई. पुलिस ने कार चालक हेमंत को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है. दुर्घटना में घायल कप्तान नामक एक हेड कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती है.
खबरों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी और उसने पुलिस द्वारा दिया गया रुकने का इशारा भी नहीं देखा और पुलिसवालों को चपेट में ले लिया. वहीं आस-पास से गुजर रहे राहगीरों ने इस हादसे के बाद पुलिस को सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा और कोई भी पुलिसवालों की मदद के लिए आगे नहीं आया. कुछ समय बीत जाने के बाद एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर इस घटना की जानकारी दी.

No comments:
Post a Comment