5 दिसम्बर को दिल्ली में हुई रेप की घटना के लिए बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर पुरुषों की मानसिकता को दोषी मानती हैं. सोनम का कहना है कि भारत में मूल रूप से पुरुषों की परवरिश ही गलत तरीके से की जाती है. इतना ही नहीं इन सब घटनाओं के लिए सोनम ने पुरुषों की सोंच को जिम्मेदार ठहराया है.
हाल ही में रिलीज हुए अपनी फिल्म 'खूबसूरत' के डीवीडी लॉन्च के लिए आयोजित एक कार्यक्रम पर पहुंची सोनम ने कहा हमारे देश में लड़कों को बहुत ही लाड़ प्यार दिया जाता है लेकिन उन्हें यह नहीं सिखाया जाता कि औरतों की इज्जत कैसे करनी चाहिए. सोनम ने कहा लड़का कुछ भी गलत हरकत कर दे लेकिन मां-बाप यही कहेंगे कि हमारा लाड़ला तो ऐसा कर ही नहीं सकता जो कि बहुत ही गलत है.
महिलाओं के हित में खुलकर बोलतीं सोनम ने कहा रेप जैसी घिनौनी हरकतों से बचने के लिए महिलाओं को नसीहत देना भी बिल्कुल गलत है. सोनम ने कहा यहां पर लड़कियों पर अनेक तरह की पाबंदियां लगाई जातीं है जैसी कि देर रात बाहर मत रहो, पार्टी में मत जाओ, जींस ना पहनों. सोनम ने यह भी कहा कि इस तरह महिलाओं पर पाबंदी लगाना समस्या का हल नहीं है और अगर किसी को बदलने की जरूरत है तो पुरुषों को अपनी सोच बदलने की जरुरत है.

No comments:
Post a Comment