Tuesday, December 9, 2014

प्रियंका ने ठुकराया 20 Cr. का ऑफर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को जनवरी 2015 में म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने ने 20 करोड़ रूपए का ऑफर मिला जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है. बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के बिजी शेड्यूल के कारण प्रियंका ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है. आपको बता दें कि प्रियंका को अपने इंटरनेशनल म्यूजिक वीडियो के कारण काफी ऑफर्स मिल रहे हैं.
आपको बता दें कि जनवरी 2015 में होनेवाले इस म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रियंका को अपने म्यूजिक एल्बम के गानों पर परफॉर्म करना था जिसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए दिए जा रहे थे लेकिन फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में बिजी प्रियंका को मजबूरन इस ऑफर को मना करने पड़ा. 

No comments:

Post a Comment