Thursday, December 4, 2014

25/01/2015 को कुणाल के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी सोहा

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान की लाडली बहन सोहा अली खान की शादी की तारीख तय हो गई है. सोहा अपने मंगेतर कुणाल खेमू के साथ 25 जनवरी 2015 को परिणय सूत्र में बंध जाएंगी. बताया जा रहा है कि यह शादी बहुती ही सादे तरीके से की जाएगी. वहीं इनके परिवार के करीबी का कहना है कि पटौदी परिवार की शादी सिंपल तरीके से नहीं हो सकती.
अपने पिचले बयान में सोहा ने कहा था कि फिलहान उन्हें और कुणाल को शादी की कोई जल्दबाजी नहीं और जब सही समय आएगा तो वे शादी कर लेंगे. वहीं कुणाल के गिरते बॉलीवुड करियर के बारें में बात करते हुए सोहा ने कहा हम उस तरह के लोग नहीं हैं जो कि बड़ा खानदान होने का घमंड करें और वैसी ही सोच रखे क्योंकि हमारे परिवार में अच्छे इंसान को तरजीह दी जाती है.
कुणाल की तारीफ करते हुए सोहा ने कहा कुणाल एक उम्दा कलाकार और एक अच्छे लेखक होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन इंसाल भी हैं और उनका यही अंदाज हमारे परिवार को पसंद है. 

No comments:

Post a Comment