Thursday, December 4, 2014

प्रियंका ने जीता ‘Most Sexiest Asian Woman’ का खिताब

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की सबसे ‘सेक्सी एशियाई महिला’ का खिताब अपने नाम कर लिया है. ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ की ओर से कराए जानेवाले सालाना मतदान में प्रियंका ने शीर्ष 50 उम्मीदवारों की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है.
पिछले साल इस खिताब को कैटरीना कैफ ने जीता था और इस साल उन्हें इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है. एक समय पर इस दौड़ में सबसे मशहूर टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी आगे चल रही थीं लेकिन बहुत कम अंतर के चलते उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. उनकी साथ ही टीवी अभिनेत्री सान्या ईरानी तीसरे स्थान पर रहीं.
पहला स्थान हासिल करने के बाद प्रियंका ने कहा मुझे नहीं पता कि इसके खिताब के लायक बनने के लिए मैंने क्या किया लेकिन मैं खुशी-खुशी इस खिताब को स्वीकार करती हूं. उन्होंने कहा इसे पाकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं क्योंकि कि एक बार फिर मुझे ईस्टर्न आई की सबसे सेक्सी महिला कहा गया. प्रियंका का कहना है कि इसका फैसला दुनियाभर में जनता के वोटस् के आधार पर होने की बात इसे और भी खास बना देती है और वोट देने वाले हर व्यक्ति को मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार.
‘ईस्टर्न आई’ शोबिज के संपादक ‘सेक्सियस्ट एशियन’ सूची के संस्थापक और जजों के पैनल के प्रमुख असजाद नजीर ने इस साल सूची में पहले स्थान पर रही प्रियंका को भारत का एक अहम अंतरराष्ट्रीय प्रतीक बताया. नजीर ने कहा दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक होने के अलावा प्रियंका ने महत्वपूर्ण मानवीय कार्य करके यह साबित किया है वह भीतरी तौर पर भी बहुत खूबसूरत हैं.

No comments:

Post a Comment