अभिनेत्री से राजनेता बनी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में काम करने से इनकार कर दिया है. इसकी पीछे की वजह उनके पास समय की कमी को बताया जा रहा है. स्मृति ईरानी का कहना है कि उन्होंने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है.
स्मृति ने कहा है कि इस फिल्म को साइन करने के बाद मना करना मेरे लिए काफी दुखद है लेकिन मेरे सामने एक मंत्री होने के नाते बड़ी जिम्मेदारियां हैं जिसे निभाने के लिए मैंने इस फिल्म से हटने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र को उनसे और इस सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं जिसे उन्हें पूरा करना है. स्मृति ने कहा मैं जानती हूं कि फिल्म छोड़ने से पूरी टीम को एक बार फिर से समायोजित करना पड़ेगा जिसके लिए मुझे बहुत दुख है. स्मृति ने बताया कि हर हफ्ते के आखिर में उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने का प्रयास किया लेकिन यह संभव नहीं हो सका इसलिए उन्होंने फिल्म से हटने का यह कदम मजबूरी में उठाया है.
आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, आसिन और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह एक रॉमेंटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment