Saturday, December 13, 2014

Forbes की लिस्ट में पहले स्थान पर दबंग सलमान

फोर्ब्स मैग्जीन की सेलिब्रिटी लिस्ट में पिछले तीन सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को पछाड़कर दबंग सलमान खान ने पहला स्थान प्राप्त किया है. सलमान ने किक लगाते हुए फोर्ब्स मैगजीन की टॉप-100 सेलेब्रिटीज लिस्ट 2014 में पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है. शाहरूख अब इस लिस्ट के पहले पायदान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जिस पर पिछले साल सलमान थे.
जिस पीरियड को ध्यान में रखकर मैगजीन ने शाहरूख को तीसरा स्थान दिया है उस दौरान वह ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में कैमियो करते हुए दिखाई दिए थे. वहीं दूसरी तरफ सलमान ने ‘किक’ और ‘जय हो’ जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया. इतना ही नहीं कलर्स चैनल पर प्रसारित होनोवाले टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का मेजबान बनना भी उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ है.
फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में दूसरा स्थान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मिला है. इस लिस्ट के टॉप-10 में जगह बनानेवालो में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एकमात्र महिला हैं. इस लिस्ट में न सिर्फ एक्टर, बल्कि स्पोट्र्सपर्सन, राइटर्स, फिल्म डायरेक्टर्स, म्यूजिक डायरेक्टर्स, सिंगर्स और कॉमेडियंस को भी जगह दी जाती है. 

No comments:

Post a Comment