Saturday, December 6, 2014

ये क्या अब अजय देवगन नहीं करेंगे अभिनय!

इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में अभिनय करने के बाद अजय देवगन ने निर्णय लिया है कि वह अब अभिनय नहीं करेंगे. अरे चौंकिए मत, अजय देवगन इस फिल्म के बाद अभिनय से लंबा ब्रेक लेने जा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि उनके पास काम नहीं है या वह अभिनय से ऊब गए हैं, बस बात तो यह है कि अजय अब अपना पूरा ध्यान निर्देशन पर लगाना चाहते हैं इसलिए वह कुछ समय के लिए अभिनय छोड़ रहे हैं.
अजय ने कहा मैं पिछले साल से अपनी फिल्म ‘शिवाय’ के निर्देशन के लिए इंतज़ार कर रहा हूं लेकिन मुझे वक्त ही नहीं मिल पा रहा है इसलिए अब मैं अभिनय से ब्रेक लेकर एक साल इस फिल्म के निर्देशन को दूंगा. आपको बता दें कि यह फिल्म अजय के होम प्रोडक्शन के बैनर तले बननेवाली फिल्म है जो कि एक रोमांटिक फिल्म है.
अजय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल वह फिल्म 'सिंघम-3' में काम नहीं कर रहे हैं. वैसे एक निर्देशक के तौर पर अजय देवगन का पिछला रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है क्योंकि उनकी निर्देशित दो फिल्में 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं. 

No comments:

Post a Comment