कांग्रेस के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नक्सलियों को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है. उन्होंने नक्सलियों को प्रस्ताव दिया है कि वह हिंसा का रास्ता छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाएं. ऐसा करने पर कांग्रेस उनका स्वागत करेगी.
दिग्विजय ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से नेपाल के माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर राजनीति की मुख्यधारा का दामन थाम लिया है उसी प्रकार नक्सलियों को भी मुख्यधारा में आ जाना चाहिए. दिग्गी ने कहा कि यदि नक्सलियों को लगता है कि कांग्रेस सही है तो हम उनका पार्टी में शामिल होने के लिए पूरा स्वागत करेंगे.
केंद्र सरकार पर हमला करते हुए दिग्वियज सिंह ने उस पर संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ काम करने की कोशिश और बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. साथ ही धर्मांतरण के विरोध में कानून लाने पर हो रही बहस पर दिग्विजय ने कहा कि वह लालच या जबरदस्ती किसी भी तरह के धर्मांतरण के खिलाफ हैं.

No comments:
Post a Comment