Saturday, December 13, 2014

रुमानी छवि से हटकर एक्शन अवतार में दिखेंगी सोनाक्षी

फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म में काफी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई देनेवाली हैं. फिल्म जगत में सोनाक्षी की छवि एक रुमानी अभिनेत्री की बनी हुई है लेकिन अपनी आनेवाली फिल्म से सोनाक्षी इस छवि को बदलने जा रही हैं.
सोनाक्षी ने इस साल प्रदर्शित हुई सुपरहिट फिल्म 'हॉलीडे' में दक्षिण भारतीय निर्देशक ए.आर.मुर्गदास के साथ काम किया था और अब एक बार फिर से सोनाक्षी ए.आर.मुर्गदास के साथ काम करने जा रही हैं. सोनाक्षी इस फिल्म में जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगी जो एक महिला प्रधान फिल्म है. इस फिल्म में सोनाक्षी पर फिल्माए जानेवाले एक्शन सीन्स केरल के ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट पर आधरित होंगे.
इस फिल्म के लिए सोनाक्षी ने तैयारी शुरू कर दी है जिसके लिए सोनाक्षी 30 दिन के वर्कशॉप में हिस्सा लेने जा रही हैं. इस फिल्म के निर्देशक मुर्गदास ने कहा कि फिल्म की कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है और यह फिल्म सभी भारतीय महिलाओं को एक दमदार संदेश देगी. फिलहाल इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है. 

No comments:

Post a Comment