किसी फिल्म या किसी एलबम का गाना शायद ही इतना हिट हुआ हो जितना दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ हुआ है. इस गाने को यूट्यूब पर इतनी बार देखा गया है कि अब यूट्यूब के व्यू काउंटर ने भी इसकी गिनती करना बंद कर दिया है. आपको बता दें कि यह गाना 2,147,483,647 से ज्यादा बार देखा चुका था और इसी वजह से साइट को अपने सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना पड़ा है.
यूट्यूब को चलानेवाली कंपनी गूगल ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि एक वीडियो को 32 बिट के हिसाब से 2,147,483,647 बार देखा जाएगा लेकिन ‘गंगनम स्टाइल’ के वीडियो ने इस गिनती का आंकड़ा पार कर लिया और यूट्यूब को अपना व्यू काउंटर बदलना पड़ा. वहीं गूगल के प्रवक्ता मैट मैकलेरनोन ने कहा यूट्यूब के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देखा इसमें कुछ परेशानी आ रही है और फिर उन्होंने 64 बिट व्यू काउंटर को पूरी साइट पर अपडेट कर दिया और अब इस वीडियो को 9,223,372,036,854,775,808 बार देखा जा सकता है.

No comments:
Post a Comment