सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थन में चलनेवाले 3 नए ट्विटर अकाउंट का खुलासा किया है. साथ ही इस बाक का भी खुलासा किया है कि यह सभी संदिग्ध ट्विटर अकाउंट महाराष्ट्र से चलाए जा रहे हैं. खबरों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियां इन संदिग्ध ट्विटर अकाउंट पर अपनी पूरी नजर बनाए हुए है और आनेवाले समय में कुछ और गिरफ्तारी भी की जा सकती हैं.
इससे पहले बेंगलुरू के बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करनेवाले मेहदी मसरूर विस्वास ने आईएस का ट्विटर अकाउंट चलाने की बात कबूल कर ली है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध ट्विटर अकाउंट पर नजर रख रही हैं. एजेंसियों का मानना है कि आईएस के समर्थन में कुछ और संदिग्ध ट्विटर अकाउंट हो सकते हैं. शनिवार को कर्नाटक पुलिस ने बताया कि मेहदी मसरूर विस्वास ने आईएस से जुड़े लोगों की मदद करने की बात कबूली है. मेहदी दिन में ऑफिस में काम करता था और रात में आईएस के लिए ट्वीट किया करता था. पुलिस के अनुसार मेहदी आईएस में भर्ती होनेवालों के लिए मदद करता था और वह 2012 से बेंगलुरू के एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम कर रहा था.
गौरतलब है कि ब्रिटेन के एक चैनल ने खुलासा किया था कि आईएस के शीर्ष ट्विटर अकाउंट को एक भारतीय ऑपरेट करता है और इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां काफी सतर्क हो गईं थी. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उसके बाद मेहदी मसरूर विस्वास नाम के व्यक्ति को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं इस खुलासे के बाद ट्विटर पर @shamiwitness अकाउंट को बंद कर दिया गया है. अकाउंट पर 17 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और इसे हर महीने 20 लाख लोग देखते हैं.

No comments:
Post a Comment