Monday, December 15, 2014

कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी बनेंगी आलिया!

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बननेवाली फिल्म 'MS Dhoni: The Untold Story' में नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार में दिखाई दे सकती हैं. इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने जा रहे हैं और इसमें धोनी की भूमिका निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को साइन किया  गया है.
वहीं साक्षी के किरदार के लिए आलिया के नाम का चयन किया गया लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सुशांत और आलिया के अलावा इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, गौतम गुलाटी और आफताब के भी काम करने की बातें सामने आ रही हैं. वहीं सुनने में यह भी आया है कि फवाद को विराट, गौतम गुलाटी को जहीर और आफताब को जोगिंदर शर्मा का किरदार दिया जाएगा.
इस फिल्म का निर्देशन करने जा रहे नीरज पांडे इससे पहले ‘ए वेडनेस डे’ और ‘स्पेशल-26’ जैसी सपुरहिट फिल्में बना चुके हैं. धोनी पर बननेवाली यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म का पहला पोस्टर 25 सितंबर को जारी किया गया था. इस पोस्टर में सुशांत अपने कंधे पर बल्ला उठाए हुए हैं और उनकी जर्सी पर अंग्रेजी में धोनी लिखा हुआ है.

No comments:

Post a Comment