Tuesday, December 2, 2014

देश की हर लड़की को बनना पड़ेगा 'मर्दानी': प्रीति झिंगियानी

फिल्म अभिनेत्री प्रीति झिंगियानी का कहना है कि आज के समय में देश की हर लड़की को मर्दानी बनना पड़ेगा. अपनी आगामी फिल्म ‘काश तुम होते’ के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंची प्रीति ने कहा जिस तरह से रोहतक में बस में उन दोनों मर्दानी लड़कियों ने डटकर मनचलों का मुकाबला कर नारी शक्ति का परिचय दिया है ठीक उसी तरह आज हर युवती को मर्दानी बनने की जरूरत है जिससे की आधी समस्या तो खुद ब खुद ही दूर हो जाएगी.
अपनी फिल्म ‘काश तुम होते’ के बारे में बात करते हुए प्रीति ने कहा उन्हें अच्छी पटकथा की तलाश थी और इस फिल्म की कहानी उन्हें अच्छी लगी और उन्होंने इसके लिए हां कह दिया. प्रीति का कहना है कि वह किसिंग सीन को बुरा नहीं बल्कि दर्शकों की मांग मानती हैं. उन्होंने कहा फिल्म के प्रमोशन के लिए आगरा को ही सबसे पहले इसलिए चुना गया क्योंकि यहां ताजमहल होने के साथ ही यहां की खूबसूरती, अजीब सी शांति और रोमांच को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह फिल्म 12 दिसम्बर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment