Friday, December 5, 2014

अंडरवर्ल्ड के नाम पर माधुरी को धमकाने वाला वेटर गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी देनेवाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. माधुरी को धमकी देनेवाले इस व्यक्ति का नाम प्रवीण कुमार प्रधान है और पेशे से यह एक वेटर है. अंडरवर्ल्ड से अपने संबंध बताते हुए आरोपी प्रवीण फिरौती के लिए एसएमएस के जरिए माधुरी के बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था.
प्रवीण ने जिस मोबाईल से धमकी भरे एसएमएस माधुरी को भेजे थे पुलिस ने उस मोबाईल को बरामद कर लिया है. मुम्बई के बांद्रा स्थित साइबर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील घोसालकर के अनुसार आरोपी को आज एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे कलतक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि माधुरी के निजी सहायक ने गत 28 नवम्बर को साइबर इकाई से सम्पर्क करके इस बारे में जानकारी देकर कहा था कि अभिनेत्री को अज्ञात व्यक्ति के धमकी भरे चार एसएमएस आ चुके हैं.

No comments:

Post a Comment