रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' शुक्रवार पूरी दुनिया में रिलीज हो गई. इस फिल्म को देखने के लिए भारत समेत पूरी दुनिया में लोगों की लम्बी-लम्बी कतारें देखने को मिली. इस फिल्ल को भारत समेत दुनियाभर के 4000 हजार सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया गया.
रॉकलिन वेंकटेश द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि इस फिल्म के निर्माण में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आई है, लेकिन रिलीज से पहले ही इनने करीब 90 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. फिल्म के अधिकार इरॉस इंटरनैशनल ने 120-130 करोड़ रुपये में खरीदें हैं जबकि प्रसारण अधिकार 75 से 80 करोड़ में बेचे गए हैं.
अमेरिका जैसे प्रमुख विदेशी बाजारों में प्रीमियर शो का भी आयोजन किया गया है जबकि भारत में सुबह जल्दी शो का प्रदर्शन किया जा रहा है. लिंगा फिल्म में मुख्य भूमिका रजनीकांत ने निभाई है. इसके साथ अनुष्का शेट्टी और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अभिनय किया है. फिल्म का संगीत ए आर रहमान और छायांकन राथनवेलू ने किया है. इस फिल्म के वितरण का जिम्मा इरॉस इंटरनेशनल संभाल रही है.
फिल्म को रजनीकांत के 64वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज करने से फिल्म को लेकर रजनीकांत के प्रशंसकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई है. लिंगा खास इस वजह से भी है क्योंकि इस फिल्म में रजनीकांत चार साल बाद नजर आएंगे और यह उनकी पहली लाइव एक्शन फिल्म है. इस बीच मद्रास उच्च न्यायालय के मदुरै पीठ ने गुरुवार को 10 करोड़ रुपये जमा कराने की शर्त पर लिंगा के निर्माता को फिल्म रिलीज करने की अनुमति दी थी.

No comments:
Post a Comment