Thursday, December 4, 2014

रोने-धोने से ज्यादा Comic Role करना आसान: सोनाक्षी

बॉलीवुड की 'दंबग गर्ल' सोनाक्षी सिन्‍हा अपनी आनेवाली फिल्म 'एक्‍शन जैक्‍सन' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी कॉमिक रोल में नजर आएंगी. अपने रोल के बारे में सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें रोने-धोने से ज्यादा कॉमेडी रोल निभाना ज्यादा पसंद है क्योंकि कॉमेडी रोल करना ज्यादा आसान होता है. इस फिल्‍म में सोनाक्षी के अलावा अजय देवगन, यामी गौतम, मनस्‍वी ममगई और कुणाल रॉय कपूर मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे.
इस फिल्म के लिए इसके निर्देशक प्रभुदेवा के दिमाग में सबसे पहले सोनाक्षी का ही नाम आया. दोनों इससे पहले फिल्‍म 'आर राजकुमार' और 'राउडी राठौर' में साथ काम कर चुके हैं. प्रभुदेवा का मानना है कि सोनाक्षी कॉमिक रोल बेहतर तरीके से निभाने में सक्षम हैं. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन बहुत ही शानदार तलवारबाजी करते हुए दिखाई देंगे और इस फिल्म के लिए अपना वजन भी घटाया है. यह फिल्म 5 दिसम्बर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment