Sunday, December 14, 2014

अमेरिकी शो ‘मॉर्डन फैमिली’ का हिन्दी वर्जन बनाएंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर बहुत ही जल्द एक अमेरिकी शो का हिंदी वर्जन टीवी पर लेकर आ रहे हैं. इससे पहले भी अनिल कपूर ने अमेरिकी शो ‘24’ का हिंदी वर्जन लेकर आए जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि अनिल कपूर अमेरिकी शो ‘मॉर्डन फैमिली’ के राइटस खरीदने वाले हैं और इन राइट्स को खरीदने को लेकर आखिरी दौर की बातचीत जारी है. राइट्स खरीदने की प्रकिया पूरी होते ही अनिल इस टीवी सीरीज का हिंदी वर्जन भारतीय दर्शकों के लिए बनाना शुरू कर देंगे. इस शो को भी अनिल कपूर के प्रोड्क्शन हाउस के बैनर तले ही बनाया जाएगा. 

No comments:

Post a Comment