Saturday, December 13, 2014

‘डॉली की डोली’ का पहला Trailer Launch

बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘डॉली की डोली’ का पहला ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. इस फिल्म की पूरी कहानी सोनम के इर्द-गिर्द ही घूमती हुई दिखाई दे रही है. इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि डॉली बनी सोनम कपूर अलग-अलग किरदारों से शादी करती हैं और उनके घर का सारा सामान लेकर गायब हो जाती है.
यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है जिसमें सोनम बहुत ही चुलबुली लड़की जैसी की वह खुद हैं वैसे ही किरदार इस फिल्म में वह निभा रही हैं और वह काफी जंच भी रही हैं. वहीं राजकुमार राव, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी अपने-अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं. 2 मिनट 14 सेकेंड का यह ट्रेलर काफी मजेदार है.
इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है और इस फिल्म को प्रोड्यूस अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने किया है. मालइका ने इस फिल्म में एक आइटम नम्बर भी किया है. यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment