सोनम कपूर की आगामी फिल्म 'डॉली की डोली' का मोशन पोस्टर रिलीज किया जा चुका है. इस पोस्टर को 'डॉली के दीवाने' नाम दिया गया है जिसमें (डॉली) सोनम कपूर बाइक पर सवारी करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस पोस्टर में डॉली के तीन दीवाने दूल्हें रॉबिन सिंह (पुलकित सम्राट), सोनू शेरावत (राजकुमार राव) और मनोज सिंह चड्ढा (वरुण शर्मा) को भी दिखाया गया लेकिन एक सस्पेंस अभी भी बरकरार है कि आखिर डॉली होगी किसकी?
आपको बता दें कि सोनम इस फिल्म में एक ऐसी दुल्हन का किरदार निभा रही हैं जो कि लोगों को शादी के झांसे में फंसाती है और फिर उनके रुपए ठगकर भाग जाती है. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक डोगरा ने किया है. अरबाज खान द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment