Saturday, December 6, 2014

एक साथ दिखाई देंगे आमिर, सलमान और शाहरुख खान!

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के मशहूर 3 खान एक साथ दिखाई दिए. जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की. यह तीनों खान मंच पर एक साथ दिखाई दिए और ऐसे में दर्शकों को भी एक उम्मीद जगी है कि तीनों साथ में फिल्म कर सकते हैं.
इस कार्यक्रम के दौरान सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर मस्ती की और इतना ही नहीं तीनों ने शो के एंकर के साथ सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का फेमस टॉवल डांस भी किया. वहीं इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी मौजूद थे.
तीनों खान्स को एक साथ देखकर सिनेप्रेमी भी तीनों के एक साथ फिल्म में नजर आने की संभावनाएं जता रहे हैं और इन संभावनाओं को हाल ही में आमिर खान द्वारा दिया गया स्टेटमेंट और अधिक मजबूत बना देता है. एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने कहा था कि हमें साथ काम करने के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की जरूरत है जहां हम तीनों फिट हो सकें.
आपको बता दें कि 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई हो गई थी जिसके बाद यह तीनों कभी साथ में नजर नहीं आए. हालांकि आमिर ने शाहरुख और सलमान में सुलह करवाने की कोशिशें की लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम रहीं. अब शाहरुख और सलमान का झगड़ा पिछले महीने संपन्न हुई अर्पिता खान की शादी के दौरान खत्म हो चुका है.

No comments:

Post a Comment