केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'युग पुरुष' बताया है. रविवार को तीन दिवसीय 'भक्ति योग वेदांत सम्मेलन' में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद पहुंची ज्योति ने कहा, 'मैं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और बापूजी से जुड़ी भूमि पर आई हूं. इसी जमीन ने हमें युग पुरुष भी दिया है जो कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी हैं.' ज्योति ने कहा, 'मैं इस धरा को नमन करती हूं.'
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान विवादास्पद बयान देकर सुर्खियां बटोरनेवालीं ज्योति के बयान पर सत्तारूढ़ एनडीए सरकार को शर्मिदंगी का सामना करना पड़ा था. विपक्षी दलों ने इसके विरोध में संसद की कार्यवाही ठप कर दी थी और इसपर खुद मोदी को बयान देना पड़ा था.

No comments:
Post a Comment