Saturday, December 13, 2014

जबतक पुरुष मानसिकता नहीं बदलेगी, रेप होते रहेंगे: प्रियंका

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जबतक पुरुष अपनी मानसिकता को नहीं बदलेंगे तब तक देश में रेप की घटनाएं घटती रहेंगी. प्रियंका का कहना है कि देश में महिलाओं को पुरूष के बराबर दर्जा देने के साथ ही सम्मान देने की बहुत जरूरत है. देशभर में महिलाओं के प्रति होती हिंसा को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इसके विरोध में अपनी आवाज उठाई है.
हाल ही में दिल्ली में कैब ड्राइवर द्वारा किए गए रेप की निंदा करते हुए प्रियंका ने कहा कि देश में जब तक पुरुषों का महिलाओं के प्रति नजरिया नहीं बदलेगा तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी. प्रियंका ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब पुरूषों को अपनी मानसिकता बदलने की बहुत जरूरत है क्योंकि रेप की घटनाओं के पीछे लड़कियों के छोटे कपड़े नहीं बल्कि उसके प्रति पुरूषों की छोटी मानसिकता जिम्मेदार है.
प्रियंका ने यह भी कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं तो उन्हें उनके अधिकार का पूरा सम्मान क्यों नहीं दिया जाता.

No comments:

Post a Comment