देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज पुण्यतिथि है. उनकी पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा. मोदी ने ट्विटर पर लिखा मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राष्ट्र को एकजुट करने के लिए सरदार पटेल के अथक प्रयासों के लिए भारत हमेशा उनका ऋणी रहेगा.
आपको बता दें कि भारत के लौह पुरुष के रूप में जाने जानेवाले सरदार वल्लभ भाई पटेल ने छोटी रियासतों के विलय के जरिए देश को एकजुट करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. सन् 1950 में दिल का दौरा पड़ने के कारण आज ही के दिन उनका निधन हो गया था.


No comments:
Post a Comment