हॉरर फिल्म 'अलोन' का पहला गाना 'कतरा' रिलीज हो चुका है. इस गाने में फिल्म के मुख्य किरदार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साथ नजर आ रहे हैं. इस गाने को अंकित तिवारी ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल अभय उपाध्याय ने लिखे हैं. यह एक बहुत ही खूबसूरत रोमांटिक गाना है. इस गाने को पानी के ऊपर और जंगल के इर्द-गिर्द फिल्माया गया है. दर्शकों को यह गाना भी बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है.
इस फिल्म की कहानी दो जुड़वा बहनों पर आधारित है. इस गाने से पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है जो बेहद डरावना है. कुछ दिन पहले शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ने बिपाशा को उनकी इस फिल्म के लिए बधाई दी थी और कहा था कि वह दोनों बिपाशा से कभी भी अकेले नहीं मिलेंगे.
यह बताया जा रहा है कि ये फिल्म बिपाशा की सबसे ज्यादा डरावनी फिल्म होगी. फिल्म 16 जनवरी को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment