Tuesday, December 9, 2014

सलमान-शाहरुख के साथ काम करना चाहते हैं आमिर

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के प्रगति मैदान में पहुंचे बॉलीवुड के तीन खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एक साथ स्टेज पर दिखाई दिए और इसी के बाद यह अटकलें भी शुरु हो गई हैं कि तीनों खान जल्द ही एक फिल्म में साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे. इस खबर पर आमिर का कहना है कि फिलहाल तो ऐसा नहीं है लेकिन हां मैं शाहरुख और सलमान के साथ एक फिल्म में काम जरूर करना चाहता हूं.
आपको बता दें कि आमिर ने सलमान के साथ फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में काम किया है लेकिन उन्होंने कभी भी शाहरुख के साथ कोई फिल्म नहीं की है. शाहरुख और सलमान के साथ एक फिल्म में काम करने को लेकर आमिर ने कहा मुझे सच में लगता है कि हम तीनों को लेकर अगर कोई फिल्म बनती है तो वह काफी मजेदार होगी. आमिर ने कहा कि अगर हम तीनों को कहानी पसंद आई तो यकीनन हमें साथ काम करके बहुत खुशी होगी.
फिलहाल आमिर अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस फिल्म में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, संजय द्त्त और सुशांत सिंह राजपूज भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 19 दिसम्बर को रिलीज होगी. 

No comments:

Post a Comment