Thursday, December 4, 2014

'SMILE FOUNDATION' के लिए अपने कपड़े बेचेंगी सोनम

बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर चैरिटी के लिए अपने कपड़े बेचने जा रही हैं. सोनम ने मशहूर स्टाइलिस्ट परनिया कुरैशी के साथ अपने पुराने कपड़ों को लेकर एक कोलैबरेशन किया है जिसके तहत सोनम के कपड़े परनिया की पॉप-अप शॉप पर बेचे जाएंगे और इससे जो भी फायदा होगा वह स्माइल फाउंडेशन को जाएगा.
आपको बता दें कि सोनम काफी लंबे समय से स्माइल फाउंडेशन से जुड़ी हुई हैं जो कि गरीब बच्चों और युवाओं की मदद करनेवाला एक एनजीओ है और यह देश के 25 राज्यों में काम करता है. सोनम के वार्डरोब में देसी-विदेशी टॉप ब्रांड्स हैं जिनमें रॉबर्ट कैवेलाई, मार्क केन, हैल्स्टन हैरिटेज, अनिता डोगरे, परनिया कुरैशी, निशिका लुल्ला, अत्सु, मसाबा और डिज्नी समेत कई बड़े ब्रांड्स के कपड़े शामिल हैं.
इस चैरिटी के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा मुझे वह कपड़े बहुत ही ज्यादा पसंद हैं जो कि परनिया और मैंने अपनी वार्डरोब से चुने हैं. उन्होंने कहा मैंने इन कपड़ों को सिर्फ एक बार से ज्यादा नहीं पहना है ये एकदम नए हैं और इन्हें बेचकर जो भी फायदा होगी वह सब चैरिटी में जाएगा और अगर आप इन्हें खरीदेंगे तो यकीन मानिए आपको पछताना नहीं पड़ेगा. 

No comments:

Post a Comment