फिल्म ‘बोल’ से बॉलीवुड में कदम रखनेवाली पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अब बहुत ही जल्द किंग खान शाहरुख के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देनेवाली हैं. फिल्म 'रईस' के लिए शाहरुख के अपोजिट अभिनेत्री की काफी समय से तलाश की जा रही थी कि यह तलाश पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान पर आकर खत्म हो गई.
खबरों के अनुसार इस फिल्म के निर्माता शाहरुख के अपोजिट कोई अंतर्राष्ट्रीय चेहरा चाहते थे इसलिए उन्होंने इसके लिए माहिरा खान का चयन किया है. फिलहाल शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'फैन' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं.
हाल ही में माहिरा खान जिंदगी चैनल पर आनेवाले अपने टीवी सीरियल 'हमसफर' के लिए भारत आईं थी. इस सीरियल में उनके साथ फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड में कदम रखनेवाले पाकिस्तानी अभिनेता-सिंगर फवाद खान भी नजर आए थे.

No comments:
Post a Comment