Tuesday, December 2, 2014

प्रियंका नहीं आदित्य चोपड़ा हैं परिणीति के Godfather

बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि जानीमनी अभिनेत्रीयां और बहनें प्रिंयका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बीच जुबानी जंग छिड़ गई है और इन दोनों की यह आपसी जंग जग जाहिर हो चुकी है. इस जुबानी जंग में परिणीति ने इतना तक कह दिया कि उनके गॉडफादर प्रियंका नहीं बल्कि फिल्मकार आदित्य चोपड़ा हैं.
हाल ही में अपनी दूसरी कजिन मनारा की फिल्म ‘जिद’ के प्रमोसन के वक्त प्रियंका ने कहा था कि वह अपनी बहनों को बॉलीवुड में सही मुकाम दिलाने के लिए उनकी पूरी मदद करेंगी. प्रियंका ने यह भी कहा था कि मैं अपनी बहनों की गॉडफादर हूं और उनको जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हमेशा उनके साथ रहूंगी.
इस बात का खंडन करते हुए परिणीति ने कहा कि प्रियंका मेरी कोई गॉडफादर नहीं हैं मैं अपने फिल्म से जुड़े फैसले आदित्य चोपड़ा से पूछकर लेती हूं और वही मेरे मेन्टर हैं क्योंकि मुझे फिल्मों में कास्ट करने का विचार उनका था किसी और का नहीं. अब परिणीति के इस बयान के बाद यह तो साफ हो गया है कि यह बहनें भले ही फिल्म इडंस्ट्री में साथ काम कर रही हैं लेकिन दिल और दिमाग से दोनों पूरी तरह से एक दूसरे से अलग हैं. 

No comments:

Post a Comment