अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभी अपनी कमबैक फिल्म ‘जज़्बा’ की शूटिंग भी शुरु नहीं कि है और उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिलने शुरु हो गए है जिनमें से ऐश्वर्या ने ‘जज्बा’ के बाद करण जौहर की ‘ये दिल है मुश्किल’ साइन की हैं. इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या ने रोहित शेट्टी की फिल्म साइन की है जो कि 1958 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की रिमेक होगी.
इस फिल्म में मधुबाला और किशोर कुमार की जोड़ी थी और अब इस इनके किरदार को ऐश्वर्या और शाहरुख खान निभाएंगे. आपको बता दें कि पहले यह फिल्म काजोल को ऑफर की गई थी लेकिन काजोल के साथ बात नहीं बन पाई तो रोहित ने इसके लिए ऐश्वर्या से बात की और उन्होंने हां कह दिया. यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें शाहरुख और ऐश्वर्या साथ काम करने जा रहे हैं क्योंकि यह दोनों इससे पहले फिल्म ‘जोश’, फिल्म ‘मोहबत्तें’ और फिल्म ‘देवदास’ में साथ काम कर चुके हैं.

No comments:
Post a Comment