हिन्दी फिल्म जगत में अपने हास्य किरदारों की वजह से मशहूर हुए अभिनेता देवेन वर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से 77 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बेहतरीन कलाकार ने अपने समय में ही नहीं आज के समय में भी कई फिल्मों में लोगों को खूह हंसाया. देवेन वर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर को यरवदा में किया जाएगा.
देवेन के परिवार में पत्नी रूपा गांगुली जो दिवंगत दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की सबसे छोटी बेटी हैं. देवेन ने पुणे स्थित अपने घर में आज तड़के 2 बजे अंतिम सांस ली. देवेन का पालन-पोषण पुणे में ही हुआ और उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान तथा समाजशास्त्र में स्नातक भी किया था. इसके बाद देवेन ने फिल्म जगत में कदम रखा और उन्होंने कई फिल्मों में अपनी प्रभावपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें 'अंगूर', 'चोरी मेरा काम', 'अंदाज अपना-अपना', 'बेमिसाल', 'जुदाई', 'दिल तो पागल है' और 'कोरा कागज' जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं.

No comments:
Post a Comment