Tuesday, December 2, 2014

हर फिल्म के साथ नया Boyfriend संभव नहीं: सोनाक्षी

इन दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के खूब जोड़ा जा रहा हैं. बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि सोनाक्षी और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन बातों का सोनाक्षी ने खंडन किया है. सोनाक्षी का कहना है कि वह इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देती और उनका यह भी कहना है कि हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना उन्हें नहीं आता. आपको बता दें कि अर्जुन से पहले सोनाक्षी का नाम फिल्म ‘आर..राजकुमार’ के उनके को-स्टार शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जाता था.
सोनाक्षी ने कहा मुझे हर फिल्म में अपने को-स्टार के साथ लिंक कर दिया जाता है और अब तो यह हर दिन कपड़े बदलने जैसा मामला बन गया है. उन्होंने कहा एक अभिनेत्री का हर फिल्म के साथ नया बॉयफ्रेंड बनाना संभव नहीं हैं और यह काम मुझे नहीं आता. सोनाक्षी ने कहा मैं अब इन बातों को लेकर प्रतिक्रिया देने में विश्वास नहीं करती और मेरे हिसाब से यही तरीका सबसे सही है. उन्होंने कहा हर अफवाह की अपनी सीमा होती है क्योंकि जब लोग इससे बोर हो जाते हैं तो यह अपने आप गायब हो जाती हैं.

No comments:

Post a Comment