2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की पूरा देश तारीफ कर रहा है. वहीं एक बॉलीवुड कलाकार ऐसी भी हैं जो कि मोदी के काम की मुरीद हो चुकी हैं. यूपी के बरेली में पीसी ज्वैलर्स की ऑपनिंग पर पहुंची बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ तो की ही साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और वह मोदी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं.
शिल्पा ने कहा स्वच्छता अभियान का पूरे देश में बहुत असर हो रहा है और यह मोदी द्वारा चालाया गया बहुत अच्छा प्रयास है. शिल्पा ने कहा मोदी अच्छे काम कर रहे हैं इसलिए मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं. शिल्पा ने यह भी कहा कि मैं एक भारतीय हूं और स्वच्छता की सर्मथक भी हूं क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे आस-पास सफाई रहना बहुत जरूरी है.

No comments:
Post a Comment