फिल्म ‘बेबी’ का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है. बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का यह टीजर खुद अक्षय ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर रिलीज किया. अक्षय ने बताया कि इस फिल्म का पहला ट्रेलर 3 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में अक्षय के अलावा राणा डग्गूबती, अनुपम खेर, डैनी डेंजोंगपा और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.
नीरज पाण्डे द्वारा निर्देशित इस फिल्म के टीजर में अक्षय को बहुत ही सहजता के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है. वहीं अक्षय मूंछों वाले लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. इस फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शक अब इसका ट्रेलर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. इस पूरी फिल्म में अक्षय बहुत ही बेहतरीन स्टंट करते हुए नजर आएंगे. अक्षय काफी दिनों बाद अपने इस लुक में नजर आयेंगे. इससे पहले वह फिल्म 'द शौकीन्स' और 'इट्स एंटरटेंमेंट' में नजर आए थे. इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय की भूमिका हास्य किरदार के रूप में थी.
इस फिल्म को नेपाल, काठमांडू, दिल्ली और अबू धाबी की विभिन्न लोकेशंस पर शूट किया गया है. एक्शन से भरपूर यह फिल्म अगले साल 23 जनवरी को रिलीज होगी.

No comments:
Post a Comment