फिल्म रॉकस्टार से फिल्मजगत में कदम रखनेवाली जानीमानी अभिनेत्री नरगिस फाखरी का कहना है कि फिल्मी हस्तियों की भी अपनी पर्सनल लाईफ होती है और वह भी निजता और गोपनीयता के हकदार होते हैं. मीडिया के बार-बार नरगिश से उनके लगातार उनके रिश्ते के बारे में पूछे जाने से नाराज नरगिस का कहना हैं कि पर्सनल लाईफ को पर्सनल ही रखा जाना चाहिए.
आपको बता दें कि नरगिस के बारे में यह अफवाह उड़ी थी कि उनका अभिनेता और फिल्म निर्माता उदय चोपड़ा के साथ अफेयर चल रहा है इतना ही नहीं उनका नाम रितिक रोशन के साथ भी जोड़ा गया जिन्हें नरगिस नजर अंदाज करती रहीं और अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इन सभी उड़ती अफवाहों के बारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा मेरा मानना है जब आप फिल्म लाइन में हैं तो आपको ऐसी खबरों का सामना करना ही पड़ेगा और इन खबरों को नजर अंदाज करते हुए चलना ही समझदारी होगी.
नरगिस ने कहा फिल्मी सितारों को भी गोपनीयता अच्छी लगती है क्योंकि वह भी बाकी लोगों की तरह आम इंसान हैं, उनकी भी पर्सनल लाइफ है और किसी के साथ भी नाम जोड़े जाने और झूठी अफवाहें फैलाने से फिल्मी सितारों को भी परेशानी होती है.

No comments:
Post a Comment